NEWSलोकल न्यूज़

राहुल योगराज टिकरिहा के जन्मदिवस पर SAGES विद्यालय में नेवता भोज

भाजयुमो दल्ली राजहरा ने विद्यार्थियों के साथ साझा कीं खुशियां, सेवा और सामाजिक सरोकार का दिया संदेश

राहुल योगराज टिकरिहा के जन्मदिवस पर SAGES विद्यालय में नेवता भोज

भाजयुमो दल्ली राजहरा ने विद्यार्थियों के साथ साझा कीं खुशियां, सेवा और सामाजिक सरोकार का दिया संदेश

दल्ली राजहरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के जन्मदिवस के अवसर पर भाजयुमो दल्ली राजहरा द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (SAGES), दल्ली राजहरा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख रविंदर गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता से भोजन कर जन्मदिवस की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर सेवा, स्नेह और सामाजिक सरोकार से जुड़े संदेश के साथ विद्यार्थियों के बीच समय बिताया गया।
भाजयुमो प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख रविंदर गुप्ता ने कहा कि राहुल योगराज टिकरिहा का जन्मदिवस युवा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के साथ नेवता भोज का आयोजन किया गया है।
उन्होंने राहुल योगराज टिकरिहा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें और युवाओं तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाते रहें।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा रामेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, भाजयुमो जिला बालोद महामंत्री अनूप देशमुख, वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद विशाल मोटवानी, वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद टी. ज्योति राव, वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद बीरेन्द्र साहू, मंडल महामंत्री रमेश गुजर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सागर ग़नीर सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने राहुल योगराज टिकरिहा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!